बचों की नई कोरोना वैक्सीन को मंजूरी
हाइलाइट्स :
1)15 से 18 साल उम्र वालों को 3 जनवरी से लगेगी कोरोना वायरस की वैक्सीन
2)फ्रंटलाइन/हेल्थकेयर वर्कर्स को 10 जनवरी 2022 से बूस्टर डोज देने की तैयारी
3)60 साल या उससे ज्यादा उम्र के बुजुर्ग डॉक्टर की सलाह पर ले सकते हैं बूस्टर
4)भारत बायोटेक की कोवैक्सिन को 12 से 18 साल के बच्चों में इस्तेमाल की मंजूरी
कोरोना से लड़ाई में अब भारत को एक और हथियार मिल गया है. ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने 12 से 18 साल तक के बच्चों के लिए बायोलॉजिकल ई कोरोना वैक्सीन कोर्बेवैक्स को फाइनल अप्रूवल दे दिया है. कोर्बेवैक्स वैक्सीन को मांसपेशियों के जरिये शरीर में पहुंचाया जाएगा और 28 दिनों के भीतर दो खुराक लेनी होगी. इस टीके की स्टोरेज दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर किया जाता है।
