February 13, 2026

सीएम धामी ने एम.बी इन्टर कॉलेज मैदान में व्यवस्थाओं का निरीक्षण और कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश भी दिए।

0

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित हल्द्वानी कार्यक्रम के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल, एम.बी इन्टर कॉलेज मैदान में व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सम्बंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के उपरान्त मुख्यमंत्री श्री धामी ने संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्किंग स्थल व पार्किंग स्थल रूट पर वॉलिंटियर लगाये जाएंगे, ताकि बाहर से आने वाले कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक आने में परेशानी ना हो। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री हल्द्वानी में कुमाऊं क्षेत्र के लिये करोडों रूपये की लागत की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगें। उन्होंने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर ब्रॉडगेज रेल लाइन सर्वे हेतु 29 करोड़ की धनराशि भारत सरकार से जारी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *