February 13, 2026

सीएम धामी आज शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

0

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी आज अनारवाला गुच्चुपानी, देहरादून में शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने अमर शहीद के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएँ साझा की और ईश्वर से शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *