February 12, 2026

सीएम धामी ने आज चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया एवम महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

0

आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के सेलाकुई स्थित सेंट्रल होप टाउन में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य में चिकित्सा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं। राज्य में 15 से 18 वर्ष के सभी 06 लाख 28 हजार किशोरों का टीकाकरण एक सप्ताह में पूर्ण किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कोविड काल के दौरान चिकित्सकों के सेवा समर्पण को भुलाया नहीं जा सकता है। इसके साथ ही सरकार चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। राज्य सरकार ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटों में बढ़ोतरी की है, वहीं एमबीबीएस की फीस को भी कम किया है। इसके अलावा एमबीबीएस इंटर्न को मिलने वाले स्टाइपेंड को भी ₹7500 से बढ़ाकर ₹17000 किया गया है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा मुख्यमार्ग से विश्वविद्यालय के परिसर तक सड़क का चौड़ीकरण किए जाने एवं ट्रंचिग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ़्ट किए जाने हेतु परीक्षण करवाए जाने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *