February 13, 2026

सीएम धामी ने आज 29 जन सुझाव रथ/एलईडी वाहनों को हरी झण्डी दिखाई।

0
IMG_20211212_181646_967

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज हल्द्वानी में कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के व्यापक प्रचार- प्रसार के लिए विकास एवं 29 जन सुझाव रथ/एलईडी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री बंशीधर भगत और विधायक श्री मदन कौशिक मौजूद रहे। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों तक पहुंचे और वे इन योजनाओं का पूरा लाभ ले सकें, इसके लिए व्यापक स्तर पर प्रचार एवं प्रसार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *