February 12, 2026

आचार संहिता लागू, अब नए फैसले नहीं ले पाएगी सरकार

0

राज्य की कार्यवाहक सरकार आचार सहिता के दौरान नए फैसले नहीं ले सकेगी। हालांकि, कोरोना संक्रमण से निपटने के मामलों में यह नियम लागू नहीं होगा। हालांकि किसी भी फैसले से पूर्व सरकार के लिए चुनाव आयोग की सहमति जरूरी होगी।

पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में मरीजों व संक्रमण के बड़े स्तर पर फैलने की आशंका है। ऐसे में सभी के मन में यह सवाल है कि क्या कार्यवाहक सरकार कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए बड़े कदम उठाने की स्थिति में है। लेकिन जानकारों का कहना है कि यदि स्वास्थ्य की दृष्टि से कोई फैसला लेना जरूरी हुआ तो कार्यवाहक सरकार फैसला लेने में पूरी तरह सक्षम है। हां इतना जरूर है कि किसी भी निर्णय से पहले सरकार के लिए चुनाव आयोग की सहमति या इजाजत लेना जरूरी होगा।

अफसरों की बढ़ जाएगी जिम्मेदारी
चुनाव की तिथियों का ऐलान होने से पहले कोरोना के संबंधी में अफसर खुलकर फैसला नहीं ले पा रहे थे। लेकिन चुनाव की तिथियों कि ऐलान होने के बाद अब अफसरों के हाथ खुल गए हैं।

प्रतियोगी परीक्षाओं को लगा झटका: निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब विभागों में न तो कोई नया काम हो सकता और न ही चुनाव संपन्न होने तक राज्य में कोई नई भर्ती ही कराई जा सकती है।ऐसे में उन हजारों-लाखों युवाओं की उम्मीदों को तगड़ा झटका लगा है जो भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *