February 12, 2026

महाविद्यालय के छात्रों को अभी नहीं मिलेगा टैबलेट का पैसा

0

आचार संहिता लगने के कारण लटका, अब नई सरकार में होगा भुगतान

देहरादून। प्रदेश के 116 महाविद्यालयों के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को अगले महीने प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मुफ्त टैबलेट के लिए पैसा मिलेगा। इसके लिए छात्रों को पहले बिल जमा करना होगा इसके बाद उनके खातों में 12 हजार रुपये आएंगे।

प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के खातों में मुफ्त टैबलेट के लिए जहां 12 हजार रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से दी जा रही है, वहीं प्रदेश के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं को टैबलेट के लिए अब नई सरकार बनने तक इंतजार करना होगा। उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. पीके पाठक के मुताबिक आचार संहिता लगने की वजह से छात्र-छात्राओं को अभी इसके लिए पैसा नहीं दिया सका है। आचार संहिता खत्म होने के बाद ही छात्रों को टैबलेट के लिए पैसा दिया जाएगा। ब्यूरो

पहले बिल करना होगा जमा : छात्रों को पहले महाविद्यालय में बिल जमा कराना होगा। महाविद्यालय की ओर से बिल के सत्यापन के बाद छात्र-छात्राओं के खाते में डीबीटी के माध्यम से मुफ्त टैबलेट के लिए 12 हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *