February 12, 2026

कांग्रेस उम्मीदवारों को आज करेगी फाइनल

0

देहरादून |सूत्र

कांग्रेस के उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द जारी हो सकती है। केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बुधवार को होने जा रही बैठक में उत्तराखंड की सभी 70 सीटों पर विचार विमर्श होना है। माना जा रहा है कि कांग्रेस सर्वसम्मति वाली सीटों की पहली लिस्ट गुरुवार को जारी कर सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को बताया कि सभी सीटों का ब्योरा सीईसी को सौंप दिया है। सीईसी इन पर मंथन कर अंतिम निर्णय लेगी। उम्मीदवारों के चयन के लिए 13 जनवरी से दिल्ली में जारी कांग्रेस के मंथन का नतीजा अब निकलने को है। कई दौर की बैठकों के बाद कांग्रेस के राज्य के नेताओं ने स्क्रीनिंग कमेटी के मार्फत प्रस्तावित दावेदारों के नाम और पैनल सीईसी को सौंप दिए हैं।

केवल 30 सीटों परहे विवाद: कांग्रेस की 40 सीटों पर सर्वसहमति से एक नाम चुनकर ही सीईसी को दिया गया है। इनमें वर्तमान विधायक, पिछले चुनाव में कम मार्जिन से जीत से चूके नेताओं के नाम हैं। 30 सीटें ऐसी हैं, जिन पर पूर्व सीएम हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के बीच सहमति नहीं। इन सीटों पर दोनों कैंपों ने अपने अपने पसंदीदा प्रत्याशी की रिपोर्ट सीईसी को दे दी है। बहुत मुमकिन है कि सीईसी पहले चरण में केवल विवादरहित सीटों पर उम्मीदवार तय करे। विवादित सीटों पर दावेदारों की लिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *