February 13, 2026

चिंताजनक: देश में एक दिन में कोरोना के मामले 25% बढ़े

0

नई दिल्ली | एजेंसियां

ओमीक्रोन के बढ़ते खतरों के बीच देश में कोरोना संकमण की रफ्तार भी तेज हो गई है। बुधवार को 9195 नए मामले सामने आए जो एक दिन पहले के मुकाबले करीब 25 फीसदी ज्यादा हैं। मंगलवार को 7,347 नए मरीज मिले थे। चिंताजनक बात यह है कि राजधानी दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, यूपी और गुजरात समेत कई प्रदेशों में कोरोना का खतरा एक बार फिरसिर उठा रहा है और संक्रमण में उछाल देखी जा रही है। जानकार इसे तीसरी लहर की दस्तक मान रहे हैं।

सक्रिय मामले बढ़ेः नए मामलों में बढ़ोतरी से देश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या भी बढ़कर 77 हजार से अधिक हो गई है। बुधवार को इसमें 1,546 की वृद्धि दर्ज की गई है। सक्रिय मामलों में महीनों से गिरावट देखी जा रही थी लेकिन अचानक फिर उछाल आने लगा है। मंगलवार को 302 लोगों की वायरस की वजह से जान भी चली गई। उधर, संक्रमण दर में भी उछाल देखा जा रहा है। सोमवार को जहां संक्रमण दर ण्ण. 70 फीसदी थी वह बुधवार को बढ़कर 79 फीसदी तक जा पहुंची। विशेषज्ञों के मुताबिक, संक्रमण दर में उछाल महामारी के फिर से सिर उठाने का बड़ा संकेत माना जाता है।

देश में नए स्वरूप के अब तक 947 मामले आए

भारत में अभी तक कोरोना वायरस के नए स्वरूप ओमीक्रोन के 947 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 241 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं या अन्य स्थानों पर चले गए हैं। ये मामले 22 राज्यों तथा केन्द्रशासित “प्रदेशों में सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली में 238 मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 252, गुजरात में 97, केरल में 65 और तेलंगाना में > 62 मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *