February 13, 2026

उत्तराखंड: बच्चे ने मम्मी पापा को बोल दिया अम्मी अब्बू मचा बवाल

0
Collage_2023-04-05_18_49_543_XB829sgE5V-1024x560.jpeg

Dehradun Ammi Abbu News: देहरादून में एक स्कूली बच्चे ने अपने मम्मी पापा को बोला अम्मी अब्बू मचा बवाल

जो बच्चा मम्मी पापा बोलते हुए बड़ा हो रहा हो और वही बच्चा अचानक अपने माता पिता को अम्मी और अब्बू बोलने लगे तो हर कोई हैरत में पड़ सकता है। जी हां ऐसा ही वाकया हुआ है देहरादून में एक व्यक्ति मनीष मित्तल के साथ। जब मनीष मित्तल के बच्चे ने अपने माता-पिता को अम्मी और अब्बू कहकर पुकारा तो पहले तो उनके कान खड़े हो गए और वो अचंभित रह गए जब बच्चे से इसकी वजह पूछी तो बच्चे ने तुरंत किताब खोल कर दिखा दी।

स्कूल में उसे पढ़ाई जा रही अंग्रेजी की किताब में फादर का मतलब अब्बू और मदर का मतलब अम्मी लिखा गया है। इसके बाद बच्चे के पिता ने तुरंत डीएम सोनिका को लिखित शिकायत दी है। डीएम ने शिक्षा विभाग को जांच करके सात दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक का प्रकाशन ओरिएंट ब्लैक स्वान हैदराबाद ने किया है। साथ ही आरोप लगाया कि अंग्रेजी की पुस्तक में इस तरह के शब्दों का प्रयोग कर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का प्रयास किया गया है, क्योंकि उर्दू की पुस्तक में इस तरह के शब्द उपयुक्त हो सकते हैं, लेकिन अंग्रेजी की पुस्तक में ऐसे शब्दों का प्रयोग पूरी तरह अनुचित है। मनीष मित्तल ने जिलाधिकारी से ऐसी पुस्तक पर रोक लगाने के साथ जांच की मांग भी उठाई। वहीं, जिलाधिकारी ने इस प्रकरण को मुख्य शिक्षा अधिकारी को सौंप दिया है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट तलब की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *