February 11, 2026

Breaking News: दो अधिकारियों के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश, आय से अधिक संपत्ति और बैंक का पैसा डूबाने का मामला

0
vigilence

देहरादून। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और बैंक का पैसा डूबाने के आरोपित डेयरी और सहकारिता विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ शासन ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं।

सचिव डेयरी और सहकारिता डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि डेयरी विभाग के अंतर्गत दुग्ध संघ देहरादून के सहायक प्रबंधक (विपणन) मान सिंह पाल को पूर्व में महाप्रबंधक का चार्ज दिया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान तमाम तरह की अनियमितताओं की शिकायत प्राप्त हुई थी। विभागीय जांच में शिकायतें सही पाईं गई थीं। इसके बाद उन्हें मूल पद पर भेज दिया गया। इस बीच आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत भी शासन को मिली थी। इस मामले में विजिलेंस जांच कराने के लिए फाइल विभागीय मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के पास अनुमोदन के लिए भेजी गई थी। मंत्री की संस्तुति के बाद शासन ने विजिलेंस जांच के आदेश कर दिए हैं।
दूसरे अधिकारी राज्य सहकारी बैंक के पूर्व प्रबंध निदेशक दीपक कुमार पर आरोप है कि उनके राज्य सहकारी बैंक में प्रबंध निदेशक रहते हुए बैंक के एनपीए में बढ़ोत्तरी हुई है, जिससे बैंक को वित्तीय नुकसान हुआ। हालांकि, दीपक कुमार का पहले ही डिमोशन कर महाप्रबंधक के पद पर वापस भेज दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *