February 12, 2026

पत्नी नहीं आई तो शहर को आग लगाने निकल पड़ा सिरफिरा, पुलिस हिरासत में बोला, ‘जला दूंगा देहरादून’

0
IMG_20220221_225826

आईएसबीटी के पास एक टायर मैकेनिक की दुकान और वहां खड़ी दो बाइकों मे आग लग गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आग बुझाई तो थोड़ी देर बाद ही माजरा से आग लगने की खबर आई

पत्नी मायके से नहीं आई तो एक सिरफिरा शहर को आग लगाने निकल पड़ा। सिगरेट लाइटर लेकर निकले इस युवक ने 12 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा दो दुकानें भी फूंक डाली। पुलिस को जब घटनाओं का पता चला तो सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। रविवार सुबह पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हिरासत में आरोपी ने बोला कि उसने देहरादून जला दिया।

घटनाक्रम शनिवार रात को शुरू हुआ। आईएसबीटी के पास एक टायर मैकेनिक की दुकान और वहां खड़ी दो बाइकों मे आग लग गई थी। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आग बुझाई तो थोड़ी देर बाद ही माजरा से आग लगने की खबर आई गई। यहां पर एक बाइक में आग लगी थी। पुलिस ने जरा सांस ही लिया था कि क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में एक ठेली में आ लगने की सूचना आ गई। पुलिस ने लोगों की मदद से आग बुझा दी।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की। पता चला कि सभी जगहों पर एक ही युवक आग लगाता दिख रहा है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि पुलिस ने रविवार तड़के आरोपी की पहचान की और ब्राह्मणवाला से उसे गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम इरफान निवासी ब्राह्मणवाला बताया। उसने बताया कि वह पलटन बाजार में चूड़ियां बेचता है। उसकी पत्नी काफी समय पहले मायके गई थी। लेकिन, लौटकर नहीं आ रही थी। शनिवार शाम को भी उसकी बात हुई तो वह मना करने लगी। इस पर वह गुस्सा हो गया और शहर को आग लगाने निकल पड़ा।

यहां लगाई आग👇👇👇👇👇

पटेलनगर थाना क्षेत्र
-आईएसबीटी के पास एक टायर की दुकान को किया आग के हवाले।
-दुकान के पास खड़ी दो बाइकें भी आग की चपेट में आई और राख हो गई।
-माजरा में एक बाइक को आग लगा दी।
– क्लेमेंटटाउन थाना क्षेत्र में एक बाइक और एक ठेली फूंक डाली।

कोतवाली थाना क्षेत्र
– फालतू लाइन में खड़ी दो बाइकों में आग लगाई।
– फालतू लाइन में ही एक बाइक और एक जनरेटर फूंक डाला।
– दून अस्पताल के पास खड़ा एक लोडर वाहन भी जला दिया।
– फालतू लाइन में खड़े एक ऑटो को भी किया आग के हवाले।

पुलिस हिरासत में बोला मैंने देहरादून फूंक दिया
पुलिस हिरासत में भी आरोपी चुप नहीं था। कोतवाली और पटेलनगर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया था। उसने बताया कि पत्नी आ नहीं रही। मेरा दिमाग खराब है और मैने देहरादून फूंक दिया। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *