February 12, 2026

दिल्ली: 500 रुपये नहीं लौटाने पर अधेड़ की हत्या, दो गिरफ्तार

0
images (2)

दिल्ली के समयपुर बादली इलाके में शनिवार दोपहर एक अधेड़ की हत्या कर दी गई। बदमाशों ने पहले अधेड़ के सिर पर सिलेंडर से वार किया फिर गला रेत दिया। पुलिस ने वारदात में शामिल दो दोस्तों बॉबी और रामविलास को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने उधार में लिए पांच सौ रुपये नहीं लौटाने पर वारदात अंजाम देने की बात कही है।

55 वर्षीय राजवीर ट्रांसपोर्ट नगर के पास झुग्गी में रहता था और कूड़ा आदि जमा करना के काम करता था। वहीं, पत्नी और तीन बच्चे उससे अलग जहांगीरपुरी इलाके में रहते हैं। बताया जाता है कि पड़ोसी युवक ने राजवीर को खून से लथपथ हालत में देखकर बीट कांस्टेबल सतबीर को सूचना दी। सूचना पर फारेंसिक एवं क्राइम टीम मौके पर पहुंची और सबूत आदि जमा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *