April 13, 2026

14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले चार आरोपियों को जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार।

0
FB_IMG_1646756793925

जनपद पिथौरागढ में दिनाँक- 01.03.2022 को शिवरात्रि के दिन पिथौरागढ़ निवासी द्वारा एक नाबालिग लड़की उम्र- 14 वर्ष के मंदिर जाने व वापस घर न आने के सम्बन्ध में थाना जाजरदेवल में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त मामले को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा सभी सम्भावित स्थानों में खोजबीन कर नाबालिक को रावल गाँव क्षेत्र से बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा बयान दर्ज कराये गए जिस पर नाबालिग लड़की द्वारा बताया गया कि उसके साथ 04 लड़कों द्वारा दुष्कर्म किया गया तथा इस दौरान उसे अपने साथ ही रखा। नाबालिग के बयानों के आधार पर दिनांक- 07.03.2022 को पुलिस टीम द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *