February 12, 2026

अवैध कच्ची शराब के खिलाफ डुंडा पुलिस ने की कार्रवाई 90-100 लीटर लाहन नष्ट किया।

0
IMG_20220222_195846


10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

नशामुक्त उत्तरकाशी अभियान के क्रम में आज 22.02.2022 को डुंडा पुलिस द्वारा चौकी प्रभारी, श्री संजय शर्मा के नेतृत्व में श्रीमती कमली देवी पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी वीरपुर डुंडा उम्र 53 वर्ष को राईका डुंडा से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता के विरुद्ध चौकी डुंडा पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
वहीं डुंडा में एक खाली प्लाट पर मिले 90-100 लीटर लाहन को नष्ट किया गया। लाहन के सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *