February 12, 2026

दुर्गेश जोशी प्रांतीय अध्यक्ष और देवेंद्र सचिव चुने गए

0

देहरादून। चयन और पदोन्नत वेतनमान का लाभ दिए जाने की मांग को लेकर आंदोलनरत शिक्षकों ने नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया। जिसमें दुर्गेश जोशी को अध्यक्ष और देवेंद्र सगोई सचिव चुने चए।

एलटी समायोजित, पदोन्नत संघर्ष मंच से जुड़े शिक्षकों की वर्चुअल माध्यम से आयोजित बैठक में दीपक नेगी को मंच का संरक्षक, शांति बंगारी को कार्यकारी अध्यक्ष, मोहन शाह व कुसुम बर्तवाल को उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी को कोषाध्यक्ष, जयंती प्रसाद सिलोड़ी को विधि सलाहकार, राजीव जोशी को प्रवक्ता चुना गया। मंच के नवनियुक्त सचिव देवेंद्र सगोई ने कहा कि सभी जिलों में कार्यकारिणी का कार्यकाल बढ़ा दिया गया है।

बैठक में शिक्षकों ने लंबित मांग को लेकर एकजुटता पर जोर दिया। यह भी कहा कि संगठन के अब तक के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि उनकी एक सूत्री मांग पर जल्द अमल न हुआ तो शिक्षक चुनाव आचार संहिता हटने के बाद फिर से आंदोलन को बाध्य होंगे। ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *