February 12, 2026

शिक्षा : 199 प्रधानाध्यापक बनाए जाएंगे प्रधानाचार्य

0

शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के 199 पदों पर स्थायी प्रधानाचार्य की नियुक्ति का रास्ता खुल गया ।

प्रमोशन ने शिथिलीकरण नियमावली के तहत सरकारने सामान्य वर्ग में 189 और महिला कैडर में 10 प्रधानाध्यापक को प्रधानाचार्य पद पर प्रमोशन के लिए पात्र मान लिया।

अपर सचिव- शिक्षा दीप्ति सिंह ने बुधवार को इसके आदेश किये । यह सुविधा वर्ष 2021-22 के लिए ही मान्य होगी। पूरे सेवाकाल में केवल एक बार ही इसका लाभ मिलेगा। जो लोग पहले शिथिलीकरण का लाभ ले चुके हैं, उन्हें वर्तमान प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *