February 12, 2026

उत्तराखंड में मनमाने तबादलों पर निर्वाचन आयोग की सख्ती

0
images (7)

आचार संहिता लगने से ठीक पहले विभिन्न विभागों में किए गए मनमाने तबादले पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांगी है। इस कारण मनमाने तबादले करने वाले अधिकारियों पर शिकंजा कस सकता है।

उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने पिछले दिनों मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया था कि प्रदेश में निर्वाचन आयोग के आदेशों की आड़ में विभिन्न विभागों में मनमाने तबादले किए जा रहे हैं। जबकि प्रदेश में तबादला सत्र शून्य है। इस कारण स्थानांतरण ऐक्ट की धारा 27 का उल्लंघन हुआ है, जिससे कर्मचारियों में व्यापक रोष है।

इस पत्र का संज्ञान लेते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य सचिव को शिकायत पर कार्रवाई करते हुए, रिपोर्ट देने को कहा है। इस घटनाक्रम के बाद मनमाने ट्रांसफर करने वाले अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने इसकी पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *