February 12, 2026

निर्वाचन कर्मियों को मिलेगा बीमा कवर

0

देहरादून। निर्वाचनकर्मियों को बीमा कवर मिलेगा। सचिव (निर्वाचन) सौजन्या ने सभी जिलाधिकारियों को इसके आदेश कर दिए हैं। इसके अनुसार, निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान असामान्य हिंसा में मृत्यु पर 30 लाख का मुआवजा मिलेगा। असामान्य हिंसा में स्थायी विकलांगता पर 15 लाख, सामान्य कारणों से मौत पर 15 लाख की अनुगृह राशि मिलेगी। किसी भी स्थिति में निर्वाचन कार्य के दौरान 45 प्रतिशत विकलांगता होने पर डेढ़ लाख दिए जाएंगे। ड्यूटी के चलते यदि कर्मचारी को कोविड हुआ और मृत्यु होती है तो सरकार से तय राशि प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *