April 10, 2026

कटहरा बाजार ज्वालापुर में लगी आग 250000 का नुकसान कोई जन हानि नही ।

0
FB_IMG_1637639914495

दिनांक 23/11/2021 को प्रातःकाल लगभग 4:10 बजे मौहल्ला तेलियान , कटहरा बाजार ज्वालापुर में बत्रा फूड प्रोडक्ट नामक फर्म में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई f.s. यूनिट मायापुर द्वारा मौक़े पर पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया व आग की भयावहता को देखते हुए सहायतार्थ फायर स्टेशन मायापुर व सिडकुल से अन्य यूनिटें मंगवाई गईं ,इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं है , आग नियंत्रित कर ली गई है ,सॉल्वेज की प्रक्रिया जारी है नुकसान के बारे में पूछे जाने पर मौके पर मौजूद फर्म मालिक रमित बत्रा पुत्र स्व० श्री मनोहर लाल बत्रा द्वारा लगभग ₹ 2’50’000/ की क्षति का अनुमान जताया गया और आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया घटनास्थल पर c.f.o. हरिद्वार के नेतृत्व में अग्निशमन कार्य किया जा रहा है मौके पर कोतवाली ज्वालापुर से पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *