February 13, 2026

उत्तराखंड में फटा बादल देखें भारी तबाही का मंजर

0
Collage_2022-10-10_15_19_092_c9AK3XW57p-1024x558

उत्तराखंड में जहां बारिश ने पहले ही भारी तबाही कर रखी है वही अभी एक बादल फटने की खबर पिथौरागढ़ जिले से सामने आ रही है बता दें कि पिथौरागढ़ के मूनाकोट ब्लॉक के सोन पट्टी क्षेत्र के कैनखोला गांव में अतिवृष्टि हो गई. जिससे नदी नाले उफान पर आ गए और लोग दहशत में आ गए. फिलहाल, किसी तरह के जान का नुकसान नहीं पहुंचा, वहीं इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बादल फटने से खेत खलिहान और पैदल आवाजाही के मार्गों को नुकसान पहुंचा है।

हालांकि किसी प्रकार की जनहानि की कोई खबर नहीं है लेकिन अब बारिश के बीच में बादल फटने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं इस मामले में सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद का कहना है कि पिछले वर्ष भी इसी जगह बादल फटने से पिथौरागढ़ में तबाही देखने को मिली थी। लगातार तीन दिनों से चल रही बारिश की वजह से लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं जबकि उनके खेतों में खड़ी फसल को बेहद नुकसान पहुंचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *