February 12, 2026

विदेश में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार।

0
FB_IMG_1638184231346

विदेश(ब्राजील) में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के सम्बन्ध में संघ प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के थाना खानवेल में पंजीकृत मु0अ0सं0- 41/2021 धारा- 420/34 भादवि0 में वांछित अभियुक्त पूरन सिंह बिष्ट की दबिश/तलाश हेतु थाना खानवेल जिला दारदा नगर हवेली की पुलिस टीम दिनांक 27.11.2021 को कोतवाली बागेश्वर में आयी। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बागेश्वर के निर्देशन में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा थाना खानवेल पुलिस टीम की सहायता करते हुए सुरागरसी-पतारसी व अथक प्रयासों के उपरान्त दिनांकः 28-11-2021 को दोनों टीमों द्वारा संयुक्त रूप से अभियुक्त पूरन सिंह बिष्ट पुत्र श्री मोहन सिंह निवासी ग्राम गोगिनापानी, फल्याटी थाना व जिला बागेश्वर उम्र 41 वर्ष को आर्मी कैन्टीन के पास, मण्डलसेरा से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का माननीय न्यायालय से ट्रांजिट रिमाण्ड लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *