February 13, 2026

शराब को बेचने के इरादे से परिवहन करने वाले व्यक्ति को थाना गुप्तकाशी पुलिस किया गया गिरफ्तार।

0

आगामी नव वर्ष के आगमन के दृष्टिगत कुछ लोग सेलिब्रेशन के नाम पर हुड़दंग करने का प्रयास करते हैं, और हुड़दंग बिना नशे के संभव भी नहीं।
इसी प्रकार के हुड़दंग इत्यादि को रोके जाने तथा नशे के कारोबार को रोके जाने हेतु पुलिस अधीक्षक, रुद्रप्रयाग द्वारा सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।
निर्गत निर्देशों के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा निरंतर चेकिंग की कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 29 दिसम्बर 2021 को गुप्तकाशी बाजार में चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से 26 अद्दे (18 अद्दे Mc Dowells whisky & 08 अद्दे Soulmate whisky) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसके विरुद्ध थाना गुप्तकाशी पर आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है।

#अभियुक्त_का_नाम_पता

सुरेन्द्र उर्फ सूरज पुत्र श्री भीम सिंह निवासी ग्राम मूसाढूंगा थाना अगस्तमुनि जिला रुद्रप्रयाग हाल निवासी कस्बा व थाना गुप्तकाशी, जिला रुद्रप्रयाग।

#पुलिस_टीम_का_विवरण

1.उपनिरीक्षक विनोद कुमार गोला, थाना गुप्तकाशी
2. आरक्षी विनय कुमार, थाना गुप्तकाशी

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की जनपद के संभ्रांत व्यक्तियों से अपील है कि, आगामी नव वर्ष को शालीनता के साथ मनाएं और किसी प्रकार के नशे एवं मादक पदार्थों का सेवन करने से बचें। अवैध शराब एवं नशे के विरुद्ध जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *