February 11, 2026

मिस्त्री बना शराब तस्कर, नैनीताल पुलिस ने लिया आड़े हाथ।

0

मेहनत का साथ छोड़, पैसे कमाने के लालच में आया मिस्त्री।
जनपद में चलाए जा रहे *नशा मुक्ति अभियान* में बीती रात श्री हरेंद्र सिंह नेगी, थानाध्यक्ष चोरगलिया के नेतृत्व में चोरगलिया पुलिस टीम द्वारा शक्तिफार्म जाने वाले रास्ते में एक व्यक्ति कुलवंत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी कुशमोड़ फार्म शक्तिफार्म थाना सितारगंज जिला ऊधम सिंह नगर को *120 पाउच (लगभग 30 लीटर) अवैध कच्ची शराब मय वाहन मोटरसाइकिल बजाज प्लेटिना Uk 06AB 0679 में परिवहन करते धर दबोचा।* बताया गया कि अभियुक्त पूर्व में नंधौर नदी में खनन *मिस्त्री का कार्य* करता था, ज्यादा पैसे कमाने के लालच में वह नशे की अवैध तस्करी में लिप्त हो गया। वह शांति भंग करने तथा हो हल्ला मचाने के इरादे से शराब बेचने जा रहा था। इसी बीच पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर *थाना चोरगलिया* में *एफ.आई.आर नंबर 108/21, *धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम* के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम
1का0 474 नापु दीपक कुमार
2 का0 63 नापु बिशन सिंह

मीडिया सैल हल्द्वानी,
जनपद नैनीताल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *