February 11, 2026

हरिद्वार पुलिस की आपराधिक तत्वों के विरुद्ध कार्यवाही, 06 अभियुक्त गिरफ्तार

0

●कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस द्वारा दौरान चैंकिंग दिनांक 01.02.22 को मोनू उर्फ सनोज निवासी सलेमपुर रानीपुर तथा सन्दीप हाल निवासी झुग्गी झोपडी कोतवाली नगर हरिद्वार को माया देवी मन्दिर चरण पादुका के पास से एक-एक ग्लैंड कटर, चोरी जेब, पर्स काटने के उपकरण सहित व अभि० सुशील निवासी पुरुषार्थी मार्केट मायापुर अवैध देशी शराब पिकनिक मार्का के साथ गिरफ्तार किया गया।

●थाना कलियर पुलिस ने दिनांक 01-02-2022 कि रात्रि में अभियुक्त तनवीर निवासी इमाम साहब रोड कलियर को सट्टे की खाई बाड़ी करते हुए सट्टा सामग्री व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया।

●कोतवाली रुड़की पुलिस ने दिनांक 01-02-2022 को अभियुक्त दीपक निवासी डबल फाटक रतन का पुरवा रुड़की को देसी शराब के 74 पव्वे सहित गिरफ्तार किया गया।

●थाना बहादराबाद पुलिस ने शराब के विरूद्ध अभियान चलाकर दिनांक 02.02.2022 को चैकिंग के दौरान अभियुक्त सुदर्शन यादव निवासी देवरीया हाल निवासी खुमानीवाला ऋषिकेश देहरादून को छोटा हाथी से 18 बोतल अग्रेंजी शराब परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया।

●कोतवाली ज्वालापुर ने कल दिनांक 01-02-2022 की रात्रि अभियुक्त जावेद निवासी सराय ज्वालापुर को आला नकब के साथ गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *