अवैध शस्त्र, सट्टा व शराब से जुड़े 12 अभियुक्त लिए हिरासत में
अपराध मुक्ति के प्रयासों के तहत हरिद्वार पुलिस की कसरत🤼♂️ जारी
●रानीपुर पुलिस द्वारा अभियुक्त कन्हैया उर्फ हनी निवासी ब्रम्हपुरी हरिद्वार को देसी पिस्टल 32 बोर व खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। साथ ही एक बाल अपचारी से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
●मंगलौर पुलिस द्वारा अभियुक्त प्रवीण निवासी गाधारोना मंगलौर को बाइक से 15 लीटर अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
●कनखल पुलिस द्वारा अभियुक्त वाजिद अली निवासी जामा मस्जिद वाली गली बहादराबाद को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ व अभियुक्त सिद्धार्थ उर्फ सिद्धू को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
●सिटी पुलिस द्वारा अभियुक्त सुनील शर्मा निवासी ब्रह्मपुरी को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।
●कलियर पुलिस द्वारा कलियर निवासी अभियुक्त पप्पन व आजम को अवैध सट्टा की सामग्री के साथ, अभियुक्त चांद व सोनू को अवैध चाकू के साथ तथा अभियुक्त शौकीन को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की गई।
●SO पी0डी0 भट्ट के नेतृत्व में थाना भगवानपुर पुलिस ने अजय कुमार निवासी ग्राम खानपुर भगवानपुर को पिकनिक मार्का अवैध देशी शराब मोटर साइकिल से परिवहन करते हुए व अकबरपुर कालसो थाना भगवानपुर निवासी आकिल को एक नाजायज तमन्चे व 02 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
