February 12, 2026

उत्तराखंड के कई जिलों में आज से भारी बारिश- बर्फबारी का अलर्ट

0

2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक तीन और चार फरवरी को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और 2500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार तीन , फरवरी को गढ़वाल मंडल के कई जिलों में भारी बारिश और 25 सौ मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल एवं ऊधमसिंहनगर में गर्जन के साथ ओलावृष्टि व बिजली चमकने की संभावना है। तीन व चार फरवरी के लिए पूरे कुमाऊं मंडल में जहां भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं गढ़वाल मंडल के कुछ जनपदों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार शाम से राज्य के अनेक हिस्सों में मौसम बदलने की शुरुआत हो चुकी है। इसका व्यापक असर तीन और चार फरवरी को प्रदेश में देखने को मिलेगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी रहने से ठंड में वृद्धि होगी।

एहतियात बरतने की सलाह

कुमाऊं मंडल के कुछ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और बर्फबारी के मद्देनजर लोगों से संवेदनशील इलाकों में एहतियात बरतने का सुझाव दिया गया है। इन इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने से सड़कें अवरुद्ध होने और नदियों में अति प्रवाह मुसीबत का कारण बन सकता है। संबंधित जिला प्रशासन से एहतियाती उपाय करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *