February 12, 2026

उत्तराखंड के छह हेलीपैडों पर बनाए जाएंगे हेलीपोर्ट

0

उत्तराखंड के छह हेलीपैडों पर हेलीपोर्ट •बनाने के लिए बजट जारी कर दिया गया है। इन हेलीपैड पर नियमित हवाई सेवा के संचालन के लिए जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।

दुर्गम भूगोल को देखते हुए सरकार प्रदेश में हवाई सेवाओं के विस्तार का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में सरकार मौजूदा हेलीपैडों को अपग्रेड करते हुए हेलीपोर्ट के रूप में विकसित कर रही है। अभी ज्यादातर हेलीपैड पर सिर्फ हवाई पट्टी है।

अब इन्हें एक से अधिक हेलीकॉप्टर की पार्किंग के लायक बनाया जा रहा है। साथ ही हैंगर, यात्री टर्मिनल फायर बिल्डिंग, वॉच टॉवर व बाउंड्री वाल का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए नागरिक उड्डयन विभाग ने बजट जारी कर दिया है और यह काम इसी वित्त वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य है।

पिथौरागढ़ को हेली सेवा जल्द

उकाडा देहरादून से पिथौरागढ़ वाया अल्मोड़ा हेलीसेवा शुरू करने की तैयारी कर चुका है। इस रूट के लिए दो ऑपरेटरों ने आवेदन किया है। चूंकि यह सेवा राज्य सरकार संचालित करेगी, इसलिए इसका अधिकतम किराया पांच हजार रुपये तक रहेगा, जो मौजूदा सेवा के मुकाबले कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *