February 12, 2026

उत्तराखंड: होटल मैनेजमेंट के छात्र की सड़क हादसे में मौत परिजनों में मचा कोहराम

0
Collage_2023-06-01_14_14_274_eW7enjiZ92-1024x569.jpeg

उत्तराखंड में भीषण सड़क हादसों ने कुमाऊं से गढ़वाल मंडल तक तांडव मचा के रखा है। इसी बीच फिर एक खबर हल्द्वानी क्षेत्र से सामने आ रही है जहां हल्दूचौड़ क्षेत्र में देर रात बीच सड़क पर आम्रपाली कालेज के दो छात्र लहूलुहान अवस्था में पड़े मिले। जिनमें से एक छात्र ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया वहीं दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल है। जिसका एसटीएच में उपचार चल रहा है।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार तल्लीताल भीमताल निवासी 22 वर्षीय मानस शाह पुत्र हरीश चंद्र शाह हल्द्वानी में कमरा किराए पर लेकर रहता था। बता दें कि मानस आम्रपाली कालेज में होटल मैनेजमेंट तृतीय वर्ष का छात्र था। पुलिस के अनुसार बुधवार की देर रात मानस अपने दोस्त पंकज के साथ बाइक पर हल्दूचौड़ गया था। देर रात दोनों एक बड़े हादसे का शिकार हो गए और सड़क पर लहूलुहान अवस्था में मिले। सुबह कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने मानस को मृत घोषित कर दिया। बेरीनाग पिथौरागढ़ निवासी पंकज भौर्याल की हालत नाजुक होने पर उसे डा. सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल पुलिस मौत का कारण दुर्घटना मान रही है और इस सम्बन्ध में जांच-पड़ताल भी चल रही है। घटना के बाद से मानस के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है बताया जा रहा है कि वह घर का इकलौता चिराग था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *