February 12, 2026

होटल मैनजमेंट संस्थान के निदेशक पर लगे उत्पीड़न के आरोप-

0
IMG-20230605-WA0014.jpg

स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनजमेंट, नई टिहरी में कार्यरत सहायक प्रोफेसर के उत्पीडन का मामला सामने आया है, पीडित पक्ष ने होटल मैनजमेंट संस्थान के निदेशक डा. यशपाल नेगी पर स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर रहने के बाद ज्वाइनिंग नहीं देने का आरोप लगाया है, हालांकि यह मामला अभी उत्तराखण्ड अनुसूचित जाति आयोग में विचारधीन है। होटल मैनजमेंट संस्थान नई टिहरी के सहायक प्रोफेसर अनिल टम्टा ने बताया कि अस्वस्थ बेटी का इलाज कराने के लिए वह 23 से 30 जून, 2022 तक छुट्टी पर रहे थे. इस कारण निदेशक ने वेतन जारी नहीं किया। बाद में एक्सीडेंट हो गया और 22 नवम्बर, 2022 को स्वस्थ होने के बाद वह ज्वाइनिंग लेने गये। इस पर संस्थान के निर्देशक डा. यशपाल नेगी ने निदेशालय से अनुमति मिलने के बाद ही ज्वाइनिंग देने की बात कही। ज्वाइनिंग नहीं दिये जाने पर उन्होंने बीते 13 मार्च को अनुसूचित जाति आयोग में गुहार लगायी दोनों पक्षों को सुनने के बाद आयोग ने सहायक प्रोफेसर को ज्वाइनिंग देने को कहा। बावजूद इसके अभी तक दर-दर की ठोकरे खानी पड़ रही है।

पूर्व में भी होटल मैनजमेंट संस्थान, नई टिहरी के निदेशक पर वित्तीय अनिमयतिता के आरोप लगते रहे है. जाँचे भी हुई परन्तु उच्च अधिकारियों की शह के चलते निदेशक का बाल भी बाका न हुआ। माननीय उत्तराखण्ड उच्च न्यायलय में भी संस्थान के निदेशक की नियुक्ति और वित्तीय अनियमितताओं पर जनहित याचिका भी दायर की गई है, बावजूद इसके पर्यटन निदेशालय आखे मूंदे संस्थान के निदेशक को प्रोत्साहित कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *