February 13, 2026

श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय कपकोट द्वारा थाना काण्डा के दूरस्थ खाती गांव में पुलिस निगरानी/देखरेख चौकी का उद्घाटन किया गया।

0



दिनांक: 22-12-2021 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बागेश्वर के निर्देशन में श्री शिवराज सिंह राणा, क्षेत्राधिकारी महोदय कपकोट द्वारा थाना काण्डा के दूरस्थ क्षेत्र खाती गांव में कानून एवं शान्ति व्यवस्था तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से स्थानीय जनता की मांग पर पुलिस निगरानी/देखरेख चौकी का उद्घाटन किया गया और नवगठित देखरेख पुलिस चौकी में क्षेत्राधिकारी महोदय व थानाध्यक्ष महोदय द्वारा विधि पूर्वक पूजा अर्चना की गई।
उद्घाटन के मौके पर थानाध्यक्ष श्री मनवर सिंह, थाना काण्डा, उ0नि0 श्री राजेन्द्र सिंह नेगी, चौकी प्रभारी कमेड़ी देवी, क्षेत्र के ग्राम प्रधान, गणमान्य व्यक्ति, सीनियर सिटीजन आदि मौजूद रहे।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित जनता को वर्तमान में हो रहे साईबर क्राइम/ऑनलाईन धोखाधड़ी, महिलाओं के कानूनी अधिकारों, यातायात नियमों व उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संचालित मोबाईल एप जैसे- ट्रैफिक आई एप, देवभूमि एप, लक्ष्य नशा मुक्त एप आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *