February 12, 2026

₹ 6 लाख 30 हजार की चोरी मामले में झबरेड़ा पुलिस ने किए 05 आरोपी गिरफ्तार

0
FB_IMG_1637940477336

👉 कमरे का ताला तोड़ अलमारी से चुराई थी नगदी
👉 SO विनोद प्रसाद के नेतृत्व मे टीम ने किया खुलासा
👉 ₹ 04 लाख से अधिक चोरी की रकम बरामद ।

दिनांक 25.11.2021 को ग्राम सढौली थाना झबरेड़ा स्थित घर से अज्ञात चोरों द्वारा कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखे 6 लाख 30 हजार रूपये चोरी कर लिए थे।

चोरी की घटना के अनावरण हेतु SO झबरेड़ा विनोद प्रसाद द्वारा SI संजय सिंह नेगी के नेतृत्व में थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी कर मुखबिर की सूचना पर दिनांक 26.11.2021 को ग्राम सढौली निवासी सोनू, दीपक, नीटू, विक्की, विकास उर्फ टैटू को गिरफ्तार किया गया तथा फरार अभियुक्त दीपक निवासी ग्राम सढौली की जल्द तलाश हेतू प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से टूटे ताले सहित चोरी की गई रकम का दो-तिहाई हिस्सा सकुशल बरामद कर लिया गया है।

“पुलिस टीम”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *