February 12, 2026

झबरेडा पुलिस ने की अपहृत नाबालिक सकुशल बरामद, अपहरणकर्ता गिरफ्तार

0
FB_IMG_1637776547958

दिनांक 19.11.2021 को थाना झबरेडा नाबालिक युवती के अपहरण के सम्बन्ध में दर्ज मुकदमे का थाना झबरेडा पुलिस ने खुलासा करते हुए नाबालिग अपहृत युवती को सकुशल ढूंढ लिया है।

नाबालिग अपृहता/पीडिता की बरामदगी हेतु झबरेडा SO विनोद प्रसाद थपलियाल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा नाबालिग युवती सम्बन्धित गंभीर विषय पर ठोस पतारसी सुरागरसी कर दिनांक 23.11.2021 को बीएचएल तिराहा हरिद्वार से अभियुक्त अमित उर्फ भूरा निवासी ग्राम बिन्डुखडक थाना झबरेडा को गिरफ्तार कर नाबालिग अपृहता को सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता के बयानों के आधार पर मुकदमे में धाराओं की बढ़ोत्तरी करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई।

पुलिस टीम-
1- SO विनोद प्रसाद
2- SI हाकम सिहं
3- कां0 संजय नेगी, 4- कां0 नूरहसन
5- म0का0 संगीतापाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *