February 12, 2026

ज्वालापुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही दुकान की दीवार तोड़ कर चोरी मामले का किया खुलासा

0

➡️ 02 अभियुक्त गिरफ्तार
➡️ घटना में प्रयुक्त बाइक व चोरी का सामान बरामद (कीमत लगभग ₹4 लाख)

ज्वालापुर क्षेत्र में हुई दुकान की दीवार तोड़ कर चोरी मामले में SHO ज्वालापुर महेश चंद जोशी के नेतृत्व एवं तेजतर्रार SSI ज्वालापुर नितेश शर्मा के सानिध्य में गठित पुलिस टीम द्वारा गहन सुरागरसी-पतारसी करते हुए, घटना स्थल के आस पास लगे CCTV कैमरों को चैक करते हुए, मुखबिर तंत्र की मदद से अथक प्रयास कर अभियुक्त राकेश कुमार पाठक निवासी कानपुर उत्तर प्रदेश व प्रदीप कुमार निवासी पदार्था पथरी को चोरी के सामान (10 फोन, पेन ड्राइव, 02 टीवी, मैमोरी कार्ड, पावर बैंक, मोबाइल चार्जर, 02 सिलेंडर आदि) व घटना में प्रयुक्त बाइक के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

ज्वालापुर पुलिस टीम की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों समेत मीडिया द्वारा सराहना की गई।

पुलिस टीम–
SHO ज्वालापुर महेश जोशी
SSI ज्वालापुर नितेश शर्मा
SI संजीत कंडारी (चौकी इंचार्ज बाजार)
SI महिपाल सैनी
का0 प्रेम, का0 निर्मल, का0 पंकज शर्मा, का0 महेंद्र, का0 रोहित, का0 बीर सिंह, का0 कृष्णा, का0 जसवीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *