February 12, 2026

खानपुर पुलिस द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही

0

➡️ 05 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
➡️ 70 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
➡️ मौके पर 4000 लीटर लाहन किया गया नष्ट

ग्रामीण अंचल मे बसे थाना खानपुर में SO संजीव थपलियाल के कुशल एवं चौकन्ने निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा अल्प साधनों का उपयोग कर एक ही दिन मे कई स्थानों पर छापेमारी कर देशी शराब निर्माताओं पर नकेल कसने के प्रयासों की जनता द्वारा भी प्रशंसा करते हुए उम्मीद की गई की क्षेत्र के लोग जल्द ही नशे की आदतों से दूर हों।

दिनांक 12/02/22 को खानपुर पुलिस द्वारा आचार संहिता के दौरान अवैध कच्ची शराब कारोबारियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अलग अलग पुलिस की टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी के दौरान…

01- ग्राम तुगलपूर खालसा के जंगलों में बनाई जा रही अवैध कच्ची शराब बनाने वालों की धरपकड़ करते हुए मौके पर अवैध कच्ची शराब निर्माता गुरमुख निवासी तुगलपुर खालसा व नरेंद्र उर्फ लाडी निवासी कमलपुर चंद्रपुरी को 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

02- ग्राम सहीपुर के खेतों में अभियुक्त सुबा सिंह को अवैध कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब की गई।

03- अभियुक्त सचिन निवासी पहलादपुर व बघेल सिंह निवासी हस्त मौली को अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से क्रमशः 20 लीटर व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई।

साथ ही खानपुर पुलिस द्वारा कच्ची शराब की बरामदगी के दौरान लगभग 04 हजार लीटर नहान नष्ट करते हुए कच्ची शराब बनाने के उपकरण भट्टी, पतीला, पाइप आदि जप्त किए गए।



पुलिस टीम
SO खानपुर संजीव थपलियाल
SI नवीन चौहान, Si लक्ष्मण जोशी
कां सुधीर, कां कुलदीप, कां राजीव, कां गोविंद,
कां अजीत, कां अनिल चौहान, HG आनंद, HGश्याम सिंह, HG बिजेंदर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *