April 13, 2026

सीएम धामी ने आज खटीमा में ₹74 करोड़ 32 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया ।

0

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज खटीमा, ऊधमसिंह नगर में सरकार के 5 साल ‘नये इरादे-युवा सरकार’ प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में लगभग ₹74 करोड़ 32 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट एवं 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को मोबाइल टैबलेट प्रदान किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्रदेश के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि खटीमा उनकी कर्मभूमि रही है। इस क्षेत्र के विकास एवं शिक्षा का हब बनाने के लिए अनेक प्रयास किये गये हैं। क्षेत्र में केन्द्रीय विद्यालय, कैन्टीन की सुविधा एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को बढ़ाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *