April 13, 2026

कोतवाली लालकुआं की चौकी हल्दुचौड़ पुलिस ने 84 पाउच कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

0
FB_IMG_1637066768020

जनपद नैनीताल स्तर पर अवैध शराब के विरुद्ध अभियान (ऑपरेशन वाटर) के अंतर्गत उपनिक्षक जगदीप सिंह नेगी चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ के नेतृत्व में चौकी पुलिस टीम द्वारा बैरियर चेकिंग के दौरान हरीपुर लच्छी हल्दुचौड निवासी एक व्यक्ति को 84 पाउच अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली लालकुआं मैं धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस टीम में
1–उप निरीक्षक जगदीप सिंह नेगी प्रभारी चौकी हल्दूचौड
2–कॉ0 रमेश नाथ गोस्वामी
3–कॉ0 गोविंद सिंह
4–कॉ0 ना0पु0 किशननाथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *