February 13, 2026

65 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

0

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद पौड़ी गढ़वाल, श्री यशवंत चौहान के आदेशानुसार आगामी विधान सभा चुनाव-2022 के दृष्टिगत जनपद में नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने, अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों, अपराधों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम मेंअपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनीषा जोशी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार श्री गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक श्री सन्तोष सिंह कुँवर के नेतृत्व में लैंसडाउन पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग थाना क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त महेश भारती को 65 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ लैंसडाउन तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध थाना लैंसडाउन पर आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में अपराधों की रोकथाम, नशे की प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व अवैध तरीके से नशीले पदार्थो का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।

पंजीकृत अभियोगः-
• मु0अ0सं0- 01/2022 धारा- 60(1) आबकारी अधिनियम।

अभियुक्त का नाम पताः-
 महेश भारती पुत्र स्व श्री राम शरण निवासी गुमखाल थाना कोतवाली लैंसडाउन, जनपद – पौड़ी गढ़वाल उम्र-38 वर्ष ।
बरामद मालः-
 65 पव्वें अवैध ऑफीचर्स चुवाईस डीलक्स विस्कीअंग्रेजी शराब
पुलिस टीमः-
 उ0नि0 श्री मुकेश भट्ट
 आरक्षी 88 ना0पु0 भीष्म शाह
 आरक्षी 447 ना0पु0 विनीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *