February 15, 2026

Breaking News: प्रधानाध्यापिका गायब, बच्चों को पढ़ाने के लिए 2500 महीने पर रखी हुई है गांव की युवती

0
307743562_5198669780255811_4317850856510233462_n-1-e1663690745344

पौड़ी। पौड़ी के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय बग्वाडी, थलीसैण का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्रधानाध्यापिका शीतल रावत स्कूल में अनुपस्थित मिली। प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बच्चों को पढ़ाने के लिए अपने स्थान पर गांव की ही एक युवती को रखा हुआ है, जिसे वह 2500 रुपए हर महीने देती हैं। मुख्य शिक्षा अधिकार आनंद भारद्वाज ने प्रधानाध्यापिका शीतल रावत के वेतन आहरण पर रोक लगाने के साथ ही उनका स्पष्टीकरण तलब किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *