February 15, 2026

लापता महिला का शव पेड़ से लटका मिला, मार कर लटकाया? सिर से बह रहा खून; आँख में चोट!

0
mahila-murder-360x203

नई टिहरी : टिहरी जनपद के तहसील बालगंगा के पट्टी केमर स्थित मयकोट गांव में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर फांसी लगाकर मौत का मामला सामने आया है। मामले में मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति समेत अन्य लोगों पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं मृतका के मायके पक्ष का आरोप यह भी है कि मृतक महिला के ससुराल पक्ष द्वारा मृतक महिला का शव बिना मायके पक्ष की उपस्थिति में फांसी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर मोर्चरी में रखने के लिए ले गए।वहीं, फिलहाल महिला के मायके पक्ष इंसाफ की गुहार लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *