February 12, 2026

नानकमत्ता पुलिस द्वारा छापा मारकर अवैध कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त हज़ारों लीटर लहन किया गया नष्ट।

0

श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंहनगर महोदय द्वारा वर्तमान में प्रदेश में विधानसभा सभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत प्रचलित आदर्श आचार संहिता के दौरान जनपद में अवैध शराब की तस्करी व बिक्रि पर प्रभावी रोकथाम व अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए नानकमत्ता पुलिस पुलिस टीम के द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर अवैध रूप से कच्ची शराब की कशीदगी करने वाले लोगों के द्वारा तैयार किए जा रहे करीब 5000 लीटर लहन को नष्ट किया गया। उक्त कार्य में संलिप्त लोगों की तस्दीक की जा रही है।जिनके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *