58 नशे के इंजैक्शन के साथ एक महिला को किया गिरफ़्तार।
Nainital Police की नशा नष्ट करने में एक और जबरदस्त कार्यवाही
श्री पंकज भट्ट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा आगामी विधान सभा निर्वाचन 2022 को शान्तिपूर्ण सकुशल एंव बिना किसी प्रलोभन लालच के सम्पन्न कराये जाने के लिए जनपद नैनीताल के समस्त थाना प्रभारियों को अपने –अपने थाना क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम हेतु कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।
श्री हरबंश सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी , श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी ,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के निर्देशन में दिनांक 06.02.2022 को श्री नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा के नेतृत्व में थाना बनभूलपुरा पुलिस टीम उ0नि0 सुनीता कुवर मय हमराही कर्मगणो कानि0 दिलशाद अहमद, कानि0 अमनदीप सिह, कानि0 भूपेन्द्र ज्येष्ठा के द्वारा चैकिंग के दौरान 43 इंजैक्शन Avil Pheniramine व 15 इंजैक्शन Buprenorphine कुल 58 नशे के इंजैक्शन तस्करी करते हुये जवाहर नगर झोपड़ पट्टी में नाले के पास बनभूलपुरा से 01 महिला को गिरफ्तार किया गया। जिसके विरूद्ध थाना बनभूलपुरा में मुकदमा संख्या-43/22 धारा-8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया हैं।
#बरामदगी_का_विवरण-
महिला अभियुक्ता के कब्जे से 43 इंजैक्शन Avil Pheniramine व 15 इंजैक्शन Buprenorphine कुल 58 अवैध नशे के इंजैक्शन बरामद।
#पुलिस_टीम
1-थानाध्यक्ष श्री नीरज भाकुनी
2- उ0नि0 सुनीता कुवर
3- कानि0 दिलशाद अहमद
