April 14, 2026

नेताजी की प्रतिमा का पीएम ने किया अनावरण

0

गणतंत्र दिवस समारोह भी शुरू

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इंडिया गेट पर स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण किया। नेताजी की ग्रेनाइट की भव्य प्रतिमा के पूरा होने के बाद उसे इस स्थान पर लगाया जाएगा।

■ इसके साथ ही, सुभाष जयंती पर पहली बार चार दिवसीय गणतंत्र दिवस समारोह की औपचारिक शुरुआत भी हो गई।

■ पीएम मोदी ने इस अवसर पर चार साल के सुभाषचंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान किए। केंद्र सरकार ने आपदा प्रबंधन को लेकर निस्वार्थ सेवा और अमूल्य योगदान देने वाले लोगों और संस्थान के लिए यह पुरस्कार शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *