February 12, 2026

प्रदेश में नई खेल नीति लागू

0

अधिसूचना जारी: राष्ट्रीय खेलों में विजेताओं को मिलेगी नौकरी

देहरादून। राष्ट्रीय खेलों में पदक विजेता खिलाड़ियों को सरकार नौकरी और खेल का माहौल उपलब्ध कराएगी। नई खेल नीति को कैबिनेट की मंजूरी के बाद मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं छोटी उम्र के उभरते खिलाड़ियों के लिए भी सरकार की ओर से खजाना खोला गया है। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के तहत आठ से 14 साल तक के खिलाड़ियों को शारीरिक टेस्ट और दक्षता के आधार पर हर महीने 1500 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

प्रदेश की नई खेल नीति के मुताबिक ओलंपिक खेल में स्वर्ण, में रजत एवं कांस्य पदक विजेता खिलाड़ी को समूह ख पद (ग्रेड पे- 5400) पर नियुक्ति दी जाएगी। जबकि ओलंपिक खेल में प्रतिभाग विश्व चैंपियनशिप, विश्वकप एशियन खेल एवं राष्ट्रमंडल खेल के पदक विजेता खिलाड़ी को ग्रेड पे 4600 एवं 4800 के सीधी भर्ती के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

इसके अलावा सैफ खेल व राष्ट्रीय खेल में पदक विजेता खिलाड़ियों, एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेल, मान्यता प्राप्त खेल संघों की ओर से आयोजित विश्व चैंपियनशिप, विश्वकप के प्रतिभागियों, एशियन चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी खेल प्रतिस्पर्धा के स्तर एवं उसकी महत्ता के अनुसार विभागों के चिह्नित समूह ग के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

जिन पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों में नियुक्ति दी जाएगी, उन्हें अगले पांच साल तक संबंधित खेल के उच्च लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खेल का माहील उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा प्राथमिकता वाले खेलों के विकास के लिए सेंटर फॉर एक्सिलेंस बनाए जाएंगे।

हर माह दो हजार रुपये छात्रवृत्ति : प्रदेश के 14 से 23 साल तक के मेधावी खिलाड़ियों को खेल संबंधी जरूरतों के लिए छात्रवृत्ति दी जाएगी। हर साल 2600 खिलाड़ियों को दो हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। वहीं, प्रदेश में राष्ट्रीय और के अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को परिवहन निगम की बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *