February 13, 2026

कोरोना से जंग में दो और टीकों को मंजूरी कोवोवैक्स, कॉर्बेवैक्स को

0

राहत देश में अब तक कोरोना के 8 टीकों के आपात इस्तेमाल की अनुमति

नई दिल्ली। कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप से बढ़ती चिंता के बीच दो और टीकों कोवोवैक्स व कॉक्स को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। साथ ही, वयस्क संक्रमितों के उपचार के लिए अब एंटी-कोविड पिल मोलनुपिराविर का भी आपात इस्तेमाल हो सकेगा। देश में अब तक आठ टीकों को मंजूरी मिल चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को बताया कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) की सिफारिश पर आंकड़ों का विश्लेषण करने के बाद दोनों टीकों को मंजूरी दी गई है। मांडविया ने ट्वीट किया, भारत को बधाई। कोरोना से लड़ाई में हम एक कदम और आगे बढ़ गए हैं।

मोलनुपिराविर से मौत के खतरे में 30% की कमी मोलनुपिराविर का प्रयोग ऑक्सीजन स्तर 93% होने पर होगा 200 मिलीग्राम की दवा डॉक्टर की सलाह पर सिर्फ 5 दिन मिलेगी। दिन में दो गोली लेनी होंगी। यह मौत के खतरे में 30% की कमी ला सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *