February 12, 2026

नवनिर्वाचित कैंट विधानसभा सरदार वल्लभभाई पटेल मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा

0

भारतीय जनता पार्टी ने संगठन चुनाव की दृष्टि से कई मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की है जिसमें महानगर देहरादून के कैंट विधानसभा के अंतर्गत नया मंडल सरदार पटेल मंडल बनाया गया है जिसके नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा को बनाया गया है।
आशीष शर्मा ने बताया है कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जो मुख्य जिम्मेदारी दी गई है उसको वह संगठनात्मक स्तर से आगे बढाते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता की चिंता करते हुए संगठन के दिशा निर्देशानुसार आगे बढाएंगे और भारतीय जनता पार्टी का परचम समाज के प्रत्येक व्यक्ति के बीच में हो इसके लिए कार्य करने के लिए अग्रसर होंगे

आशीष शर्मा पूर्व में भारतीय जनता पार्टी, युवा मोर्चा के प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक, भारतीय जनता पार्टी महानगर सोशल मीडिया संयोजक, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महानगर सह सोशल मीडिया संयोजक,युवा मोर्चा मण्डल महामन्त्री, युवा मोर्चा मण्डल उपाध्यक्ष जैसे विभिन्न दयित्व पर भी रहे हैं ll

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *