February 12, 2026

ओमिक्रॉन उत्तराखंड पहुंचा

0

चिंता: स्कॉटलैंड से देहरादून आई युवती में हुई ओमिक्रॉन की पुष्टि

देहरादून। उत्तराखंड में भी ओमिक्रॉन पहुंच गया है। स्कॉटलैंड से देहरादून लौटी में 23 वर्षीय युवती के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग में ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने युवती के माता-पिता का सैंपल भी जांच के लिए भेज दिया है।

देहरादून स्थित कांवली रोड निवासी 23 वर्षीय युवती आठ दिसंबर को स्कॉटलैंड से भारत आई थी। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर युवती की आरटीपीसीआर सैंपल जांच की गई थी। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इसके बाद युवती उसी दिन कार से अपने माता-पिता के साथ देहरादून पहुंची। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय देहरादून की समेकित रोग निगरानी प्रोजेक्ट यूनिट (आईडीएसपी) के आग्रह पर 11 दिसंबर को युवती ने एसआरएल लैब के प्रतिनिधि को अपने घर बुलाकर कोविड जांच के लिए सैंपल दिया। 12 दिसंबर को युवती का कोविड सैंपल पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद युवती को घर में ही 14 दिन के लिए आईसोलेट किया गया था। अब जीनोम सीक्वेंसिंग में युवती में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। दिल्ली स्थित आईडीएसपी यूनिट ने भी इसकी पुष्टि की है। >> ओमिक्रॉन की दस्तक से हाई अलर्ट पर प्रशासन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *