February 12, 2026

ओमीक़ोन का खतरा बढ़ा देश में मामले 200 के पार

0

कोरोना का नया स्वरूप ओमीक्रोन देश में तेजी से पांव पसारने लगा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में मंगलवार को ओमीक्रोन संक्रमितों का आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया। इनमें 54 यानी एक चौथाई मामले केवल दिल्ली के हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 77 मरीज यानि लगभग 36 फीसदी ओमीक्रोन संक्रमण से उबर चुके हैं या देश से बाहर चले गए हैं। हालांकि, ओमीक्रोन ने मंगलवार को ओडिशा में भी दस्तक दे दी है। इसके साथ ही यह अब तक 13 राज्यों में पांव पसार चुका है।

24 नए मामले दिल्ली में दिल्ली में मंगलवार को ओमीक्रोन के 24 नए मामले सामने आए। कुल 54 मरीजों में से 34 एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती हुए थे। इनमें से 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। लोकनायक अस्पताल से मंगलवार को पांच और ओमीक्रोन संक्रमितों को घर भेज दिया गया।

पांच अस्पतालों में व्यवस्थाः दिल्ली सरकार ने ओमीक्रोन संक्रमण को देखते हुए पांच अस्पतालों को केंद्र बनाते हुए यहां बिस्तरों को आरक्षित किया है। राजधानी में पहला मरीज पांच दिसंबर को मिला था लेकिन बीते 16 दिन में ही यह संख्या 54 गुना बढ़ गई है। हालांकि ओमीक्रोन के समुदायिक प्रसार होने के सबूत नहीं मिले हैं।

अधिकतर बिना लक्षण वालेः दिल्ली में मंगलवार शाम तक भर्ती ओमीक्रोन के 31 संक्रमित मरीजों में अधिकतर को कोई लक्षण नहीं है। लोकनायक में भर्ती तीन मरीजों को गले में खराश जैसे बेहद हल्के लक्षण हैं। वहीं निजी अस्पतालों में भर्ती मरीज भी बिना लक्षण वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *