February 12, 2026

बीपीएल छात्र-छात्राओं की माताओं को हर महीने देंगे एक हजार रुपये

0

देहरादून। भाजपा ने विधानसभा चुनाव को लेकर बुधवार को अपना दृष्टि पत्र 2022 जारी कर दिया। प्राथमिक स्कूल जाने वाले बीपीएल छात्र-छात्राओं की माताओं को बच्चों की देखभाल के लिए हर महीने एक हजार रुपये दिए जाने का वादा किया गया है। उच्च शिक्षा में यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले राज्य के सभी छात्रों को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का वादा किया गया है।

भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में हर न्याय पंचायत में अटल उत्कृष्ट स्कूल खोलने का वादा किया गया है। यह भी कहा गया है कि हर ब्लॉक में आधुनिक प्रौद्योगिकी से युक्त एक कॉलेज की स्थापना करेंगे और प्रदेश को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला पहला राज्य बनाएंगे प्रदेश में हर ब्लॉक में दो सरकारी स्कूलों को अटल उत्कृष्ट स्कूल के रूप में चयनित कर इन स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता दी गई है। अब तक 189 सरकारी स्कूलों को अटल उत्कृष्ट स्कूल बनाया गया है। उन सरकारी स्कूलों को अटल उत्कृष्ट स्कूल बनाया गया है, जो सीबीएसई के मानकों को पूरा कर रहे हैं।

उच्च शिक्षा के बारे में कहा गया है कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली व्यावसायिक शिक्षा मिशन को शुरू करेंगे, जिसका लक्ष्य हर ब्लॉक में आधुनिक प्रौद्योगिकी से युक्त एक कॉलेज की स्थापना करने के साथ ही हर सरकारी कॉलेज में युवाओं को उन्मुख शिक्षण में प्रोत्साहन देने के लिए पर्यटन, आतिथ्य एवं स्वास्थ्य से संबंधित प्रशिक्षण देंगे। ब्यूरो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *