February 12, 2026

बागेश्वर में उत्तरायणी मेले का आयोजन रद

0

इस बार भी उत्तरायणी मेला कोरोना की भेंट चढ़ गया है। प्रशासन ने बढ़ते खतरे को देखते हुए मेला नहीं करने का निर्णय लिया है। पहले तीन दिन आयोजन करने का निर्णय लिया गया था। मेला नहीं होने के निर्णय से लोग निराश हैं। साल भर से मेले के इंतजार में कारोबारी और लोक कलाकारों पर इसका सबसे अधिक असर पड़ेगा। अचानक ओमीक्रोन के साथ ही कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन ने शनिवार को दोबारा बैठक की, जिसमें 14 जनवरी से आयोजित होने वाले उत्तरायणी मेले को भी स्थगित कर दिया गया है। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने सरकार की गाइडलाइन की जानकारी दी। इस संबंध में सुझाव लिए। डीएम ने कहा कि 16 जनवरी तक सभी तरह के सार्वजनिक समारोह, मनोरंजन, शैक्षिक, सांस्कृतिक आदि गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। पहले उत्तरायणी मेले को तीन दिन का किया गया था, लेकिन अब आयोजन पूरी तरह रोक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *